फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार दुष्कर्म के बाद किशोरी से किया गैंगरेप, इस हाल में देख सन्न रह गए परिजन

Thu, 06 Dec 2018 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात घर से रामलीला देखने गई 14 साल की किशोरी को गांव के ही तीन युवक अपहरण कर खेतों में ले गए। किशोरी और परिजनों का आरोप है कि इनमें से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एक आरोपी मौजूदा ग्राम प्रधान का बेटा है। परिजन रातभर किशोरी की तलाश करते रहे और न मिलने पर सुबह कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन


बाद में एक आरोपी के पिता ने परिजनों को किशोरी के खेत में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद वे किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। पुलिस जांच की बात कहकर मामला निपटाने में लगी है। वारदात का मुख्य आरोपी इससे पहले भी दो बार किशोरी से दुष्कर्म कर चुका है। इसके डर से ही किशोरी ने एक वर्ष पहले स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।

ग्रामीणों के मुताबिक, जेवर के एक गांव में कई दिन से रामलीला का आयोजन हो रहा है रात करीब आठ बजे 14 वर्षीय किशोरी पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ चौपाल पर हो रही रामलीला देखने गई थी। किशोरी का आरोप है कि घर लौटते वक्त गांव के ही तीन युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसका अपहरण कर लिया और खेतों में ले गए। वहां दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे परिजनों ने छुड़वाई थी पढ़ाई

किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी भूसे की बोगी में उसे छोड़कर भाग गए। आरोपी के पिता ने उसे खेत में पड़ा देख घरवालों को सूचना दी।
किशोरी का आरोप है मुख्य आरोपी इससे पहले भी दो बार उससे दुष्कर्म कर चुका है। तब ग्रामीणों ने पंचायत कर उसके परिजनों को पुलिस कार्रवाई से रोक दिया था। बुधवार को किशारी के के साथ परिजन कोतवाली पहुंचे और गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी।

किशोरी के चाचा और मां ने बताया कि सबसे पहले दुष्कर्म की वारदात जनवरी 2017 में हुई थी। उस समय किशोरी एक स्कूल के हॉस्टल से घर जा रही थी। मुख्य आरोपी ने सुनसान रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डरे-सहमे परिजनों ने किशोरी की पढ़ाई छुड़वा दी। इस वारदात के करीब पांच माह बाद एक दिन आरोपी युवक उसे घर के पास अकेली पाकर मुंह पर कपड़ा बांधकर पड़ोसी के घर ले गया और दुष्कर्म किया। दोनों ही बार गांव वालों ने पंचायत की और मामले को रफा-दफा करा दिया। इसके बाद आरोपियों का दुस्साहस बढ़ा और तीसरी बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जेवर कोतवाली में बुधवार को शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने देर शाम खबर लिखे जाने तक न तो पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा था और न ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

किशोरी के पिता ने सुबह से न तो कोई शिकायत दी और न ही घटना के बारे में बताया। शाम को उसने किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचकर गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत लेकर एक टीम को जांच में लगाया गया है। आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह भाटी, कोतवाली प्रभारी जेवर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें