फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर छेड़ता रहा पिता, फिर पड़ोसी ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पहले तो पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की और फिर बाद में हमदर्दी के बहाने पड़ोस के युवक ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। घर में छली गयी बेटी को बाहर भी छलावे का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के राजस्थानी कॉलोनी की रहने वाली नाबालिक की मुंहजुबानी किसी को भी हैरान कर सकती है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शनिवार को सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों को राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रात के दो बजे 15 साल की लड़की अकेली बैठी दिखाई दी। लड़की ने जब अपनी आपबीती उन पुलिसकर्मियों को बताई तो वो भी हैरान रह गए।

लड़की के मुताबिक वो राजस्थानी कालोनी की रहने वाली है और घर में मां-बाप और भाई है। पिता बिजली मकैनिक हैं और मां को दिल की बीमारी है। पिता जानबूझकर घर में उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। पिता की गंदी हरकतों को झेलते हुए उसे एक साल हो गया है। उसने घटना का जिक्र अपनी मां से भी किया, लेकिन मां ने सुनकर भी इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर से बाहर हुई बलात्कार की शिकार

लड़की ने जब आगे की कहानी बताई जो और भी चौंकाने वाली थी। भाई पूरा दिन घर से बाहर रहता था जिस वजह से उसने अपना दुखड़ा पड़ोस के लड़के को सुनाया। लड़के ने मौका देखकर खुद को उसका हमदर्द साबित किया। लड़की ने युवक पर भरोसा किया और उसके साथ बुद्धा पार्क चली गयी। वहां उस युवक ने लड़की के साथ रेप को अंजाम दिया।

सीआईएसफ ने लड़की की यह कहानी सुन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल चेकअप कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर पिता के खिलाफ छेड़छाड और लड़के के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पिता की गिरफ्तार हो चुकी है, लेकिन युवक अभी भी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें