बच्ची का शव मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग भड़क गए, गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता एक स्कूल के संचालक हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या उनके पड़ोस में रहे वाले एक सभासद ने की है। मौके पर लोग सभासद के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
मामला तनावपूर्ण होने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।