कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा को सुनसान स्थान पर बंधक बनाकर कुछ युवकों ने वीडियो बना ली। उसके बाद रुपये की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उनकी पुत्री मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। 18 जून को उनकी पुत्री अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान एचपीडीए की ओर से डीपीएस स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर रामगढ़ी निवासी दीपांशु और लज्जापुरी निवासी सचिन ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें बंधक बनाकर एक खंडहर में ले गए।