फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चुराने वालों की अब खैर नहीं, 1 मिनट में ऐसे हो जाएगें अरेस्ट

Sat, 23 Jun 2018 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर को सीसीटीवी कैमरे की जद में किया गया है। इससे वाहन चोरी सहित अन्य वारदात पर अंकुश लगेगा। गाड़ी चोरी होने पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे उसका रूट बता देंगे, जिससे पुलिस को गाड़ी ढूंढने में आसानी होगी। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जीएमडीए की मदद से शहर में 55 करोड़ रुपये की लागत से 550 कैमरे करीब 150 स्थानों पर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


शहर में अभी नगर निगम व गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य सड़कों पर 61 कैमरे लगाए हैं। यह कैमरे उन स्थानों पर लगे हैं जिससे शहर का एक बड़ा हिस्सा कवर हो जाता है। इसमें फिक्स कैमरों के साथ-साथ पीटीजेड, एनपीआर कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिये शहर में अपराध पर नजर रखी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन कैमरों की खासियत है कि यह गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट को ट्रेस कर लेते हैं। एक कैमरे में यह नंबर प्लेट ट्रेस होते ही पूरा रिकॉर्ड सर्वर पर आ जाएगा। 

यदि गाड़ी चोरी होती है तो गाड़ी नंबर की सहायता से इसे सिस्टम में ढूंढा जाएगा। गाड़ी जिस भी सड़क से निकली है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, तो सर्वर गाड़ी नंबर के आधार पर समय, तारीख और रूट भी बता देगा। इससे पुलिस को गाड़ी को ट्रेस करना आसान हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इससे शहर में चोरी सहित अन्य वारदात पर अंकुश लग जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

demo pic
55 करोड़ से लगाए जाने हैं 550 कैमरे
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में 55 करोड़ रुपये की लागत से करीब 550 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फिलहाल शहर में 61 कैमरे लगे हुए हैं। यह 550 कैमरे गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए जाने हैं। इसके लिए शहर में करीब 150 स्थानों को चयनित कर इन पर सर्वे भी किया गया है। इसके अलावा निजी लोगों व अन्य संस्थानों द्वारा करीब 61 हजार कैमरे शहर में लगवाए गए हैं। इन कैमरों की मदद भी अपराध रोकने के लिए ली जाती है।

360 डिग्री व जूम की है फैसिलिटी
शहर की मुख्य सड़कों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री के ऐंगल से कवर कर सकते हैं। हाई क्वॉलिटी के इन कैमरों को जूम कर गाड़ी नंबर देखने की भी फैसिलिटी उपलब्ध है। गुरुग्राम, सहायक पुलिस आयुक्त, मनीष सहगल ने कहा कि अपराध रोकने के लिए शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। पहले चरण में शहर का एक बड़ा हिस्सा कवर कर लिया गया है। जल्द ही पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें