दिल्ली के डाबड़ी इलाके में आठ साल की बच्ची से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला 50 साल का व्यक्ति है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बच्ची और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है।
जिस इमारत की भूतल पर बच्ची रहती है उसकी पहली मंजिल पर 50 वर्षीय आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बुधवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची को अगवा कर अपने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
बच्ची के चिल्लाने पर लोगों को वारदात के बारे में पता चला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।