फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की लापता, भगाने का आरोप

Fri, 14 Mar 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। संत नगर निवासी इकबाल (बदला नाम) ने बृहस्पतिवार को थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन


काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इकबाल का आरोप है उसकी लड़की को संत नगर में रहने वाला जितेंद्र शादी के लिए अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की सोने की चेन झपटी
ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुधा अपने परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहती हैं। सुधा ने बृहस्पतिवार को थाना ओल्ड पुलिस को बताया कि वह दोपहर को बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो इसी दौरान पीछे से बाइक से दो लड़के आए और सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें