फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूब गया, लेकिन गेंद को हाथ से नहीं छोड़ा

Sun, 02 Feb 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के एक सात साल के लड़के को अपनी बाल से इतना प्यार था कि उसने बाल के लिए जान गवा दी। और मरते वक्त तक अपने बाल का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, खेलने के दौरान दो भाइयों की गेंद गहरे नाले में गिर गई। दोनों गेंद निकालने के लिए नाले में कूद गए।

इसी बीच एक भाई को बाल मिल गई और उसने बाल हाथ ले ली। कुछ देर तैरने के बाद उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सात साल का मोहम्मद सदफ परिवार के साथ हरिजन बस्ती, गाजीपुर में रहता था।

यह भी पढ़ें: पैरेंट्स मीट में मार्क्स पर चर्चा, बेटे ने की आत्महत्या

शुक्रवार शाम को सदफ बड़े भाई मोहम्मद उस्मान (9 साल) के साथ घर के पास खेल रहा था। इस बीच गेंद करीब 5 से 7 फुट गहरे नाले में गिर गई।

बच्चों ने गेंद निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न होने पर दोनों नाले में कूद गए। और सदफ को बाल मिल गई। उसने गेंद लेकर अपना एक हाथ उपर कर लिया। तभी उसकी तैरने की क्षमता कम हो गई और इससे वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मान ने सदफ को बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह अपनी बाल के साथ गहरे नाले में डूब गया। बाद में किसी तरह उस्मान पानी से बाहर निकला और परिवार को सूचना दी।

परिजनों ने सदफ को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें