फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में बुधवार शाम 17 साल की एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की फंदे से लटकी मिली। पुलिस उसे दीपचंद बंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने परिवार के साथ वजीरपुर में रहती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा पांच बहन और दो भाई हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिवार वालों ने भी फिलहाल किसी पर कोई शक या साजिश की आशंका नहीं जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी पहलु पर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


बिजली के पोल से लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में एक व्यक्ति का शव बिजली के पोल से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि पुलिस को शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 45 साल है। पुलिस ने दिल्ली के तमाम थानों को घटना की जानकारी दे दी है और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के शिनाख्त के बाद ही फंदा लगाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें