नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. संजीव अरोड़ा के संकल्प के तहत दिल्ली के करीब 700 से 800 मंदिरों में मां गंगा के स्वरूप की स्थापना की गई है। पहल का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डॉ. अरोड़ा ने यह अभियान करीब तीन महीने पहले शुरू किया था। उनका मानना है कि मंदिरों में जब श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन करने जाते हैं, तो जीवनदायिनी मां गंगा के स्वरूप का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं हो पाता। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हर मंदिर में मां गंगा के प्रतीक स्वरूप की स्थापना का संकल्प लिया। संवाद