फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मर्डर की डरावनी कहानी: साइड नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, नाबालिग ने दोस्तों संग दिया अंजाम

Thu, 21 Mar 2024 07:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रोहिणी में साइड नहीं देने और बाइक का पहिया पैर पर चढ़ाने के विवाद में युवक की हत्या कर दी। नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला  किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी इलाके में साइड नहीं देने और बाइक का पहिया पैर पर चढ़ाने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राहुल (25) के रूप में हुई है। चश्मदीद के मुताबिक, एक नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल मूलत: बिहार के मधेपुरा का रहने वाला था। दिल्ली के शकूरपुर में रहता था। उसपर बिहार में अपने पिता की हत्या करने का आरोप था। फिलहाल वह जमानत पर था। एक सप्ताह पहले ही वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 मार्च की रात 10.10 बजे पुलिस को रोहिणी सेक्टर 16 में एक युवक को चाकू मारे जाने और घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला की घायल युवक राजेश पर चाकू से हमला किया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। 

अस्पताल में पुलिस को एक चश्मदीद मिला। जिसने बताया कि घटना सोम बाजार में हुई। राजेश की एक नाबालिग से बाइक निकालने के लिए रास्ता नहीं देने और बाइक के पहिया पैर पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान नाबालिग ने अपने दो दोस्तों के साथ उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन देर रात राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें