फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Aadmi Party: पार्टी को एकजुट करने के लिए बेहतर हैं सुनीता केजरीवाल, बढ़ती भूमिका पर बोले सौरभ भारद्वाज

Fri, 05 Apr 2024 05:04 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी में सुनीता केजरीवाल की बढ़ती भूमिका के बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज का एक बयान सामने आया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल पार्टी को एकजुट करने के लिए बेहतर हैं। 
 
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी में हो रही उथल-पुथल के बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज का एक बड़ा बयान सामने आया है। सीएम अरविंद कजरीवाल की गिरफ्तार के बाद से पार्टी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की भूमिका बढ़ती नजर आ रही है। इसी को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल पार्टी को एकजुट करने के लिए बेहतर हैं। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे बेहतर हैं। उनकी मौजूदगी कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सौरभ भारद्वाज ने पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा कि सुनीता केजरीवाल ने हमेश कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की मैसेंजर हैं।  मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी पार्टी की राजनीति सिर्फ उसके घोषणापत्र के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है, बल्कि समर्थन आधार पर कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व के बीच भावनात्मक संबंध भी किसी संगठन को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाल में गिरफ्तार है। अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज गया है। ऐसे में भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जानबूझकर आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम शराब घोटाले में लिया है। पार्टी के अनुसार, यह सुनीता केजरीवाल का राजनीतिक रास्ता साफ करने की कोशिश है। वहीं, इसके  बाद सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें