फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने का मामला: 'आइए मुझसे बहस कीजिए..छुपिये मत एलजी साहब', मंत्री सौरभ भारद्वाज की उपराज्यपाल को चुनौती

Mon, 26 Aug 2024 02:49 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को खुली चुनौती दी है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में पेड़ काट जाने के मामले पर बहस के लिए एलजी वीके सक्सेना को चुनीती दी है। 
विज्ञापन
वीके सक्सेना और सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ काटने के मामले को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'एलजी साहब मैं आपको मीडिया के सामने निमंत्रण दे रहा हूं। आइए मुझसे बहस कीजिए। छुपिये मत।' आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''डीडीए ठेकेदार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने हलफनामे में एक ईमेल दिया है, जिसमें साफ लिखा है कि उपराज्यपाल के निर्देश पर पेड़ काटे जाएंगे। 13 फरवरी को जब पेड़ काटे जा रहे थे, वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटने से रोक दिया, लेकिन 14 फरवरी को बिना अनुमति के पेड़ काटे गए।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वन विभाग, डीडीए और उपराज्यपाल को पता था कि कोई अनुमति नहीं है, फिर भी उन्होंने पेड़ कटवा दिए। ये सबूत आज भाजपा और उपराज्यपाल की पोल खोल रहे हैं कि वो दिल्ली में साजिश कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाए, कैसे प्रदूषण बढ़ाया जाए..मैं उपराज्यपाल को आमंत्रित कर रहा हूं कि आएं और खुली बहस करें इस मुद्दे पर जनता के सामने आएं ताकि लोगों को सच्चाई पता चले।'

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''यह साबित हो गया है कि सभी पक्ष और विपक्ष जो कह रहे थे वह सही था...केंद्र सरकार खुद ही केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का दमन कर रही थी.'' जिस तरह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने बीजेपी के खिलाफ वोट किया, उससे बीजेपी को कुछ हद तक होश आया है और मुझे लगता है कि वे (भाजपा) अपने अन्य फैसले भी जल्द ही वापस ले लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें