फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बेटे की दबंगई, साथियों संग युवक-युवतियों को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात रोडरेज की घटना में उत्तराखंड के एक मंत्री के बेटे और उसके साथियों ने लाल बत्ती की जमकर दबंगई दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने एक आई-20 कार को बीच सड़क पर ओवरटेक कर उसमें सवार युवक-यवुतियों की पिटाई कर दी। युवतियों के गिड़गिड़ाने पर युवकों को छोड़ा। युवक मौका मिलते ही युवतियों को साथ लेकर जान बचाकर भाग गए।

आरोप है कि आरोपियों ने हवाई फायर भी किया था। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के एक मंत्री की ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदारी है। मंत्री का बेटा अपनी लाल बत्ती की फॉर्च्यूनर कार से ग्रेटर नोएडा आ रहा था।
विज्ञापन

युवकों को उतारकर धुनाई करनी शुरू कर दी

मंत्री पुत्र के काफिले में एक होंडा सिटी और ऑल्टो कार भी थी। सफीपुर मोड़ पर एक आई-20 कार भी वहीं से निकली जो काफिले में शामिल ऑल्टो कार से टच हो गई।

आई-20 कार काफी तेज थी और बगैर रुके आगे निकल गई। ऑल्टो कार सवार युवकों ने मंत्री पुत्र को इसाकी जानकारी दी। मंत्री पुत्र ने फॉर्च्यूनर दौड़ाई और ग्रेनो के जीरो प्वाइंट पर आई-20 को ओवर टेक कर बीच सड़क रोक लिया।

फॉर्च्यूनर सवार चार-पांच युवकों ने उतरते ही आई-20 कार सवार दोनों युवकों को उतारकर धुनाई करनी शुरू कर दी। तब तक ऑल्टो और होंडा सिटी कार सवार युवक भी आ गए। घटना के समय उत्तराखंड का एक गनर भी मौजूद था।
विज्ञापन

युवकों को नहीं छोड़ा और युवतियों पर भी हाथ उठाए

युवकों के साथ युवतियों ने हाथ जोड़े मगर मंत्री पुत्र के सहयोगियों ने उन्हें नहीं छोड़ा और युवतियों पर भी हाथ उठाए। रोते-बिलखते युवतियां आरोपियों के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाई तो आरोपियों ने उन्हें छोड़ा।

आरोप है कि घटना के समय युवकों ने हवाई फायर भी किया था। उधर, घटना के समय राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई तो एक युवक ने पुलिस को फोन किया। नॉलेज पार्क पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो आरोपी तथा पीड़ित घटनास्थल से जा चुके थे।

पुलिस के मुताबिक रात जब सूचना मिली थी तो तुरंत पुलिस  मौके पर पहुंची थी लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष  ने बताया कि न कोई पीड़ित आया न कोई शिकायत की है। घटना की ही जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आई तो उसके आधार पर  कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें