केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक अक्तूबर को छात्रों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री नई शिक्षा नीति पर छात्रों के सवालों के जवाब देंगे। इस दौरान निशंक नई शिक्षा नीति से स्कूली और उच्च शिक्षा में आने वाले बदलावों के बारे में भी बताएंगे।
निशंक ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को छात्रों को नई शिक्षा नीति पर उनके सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। इसलिए वे इस दिन उनके अधिकारिक फेसबुक, ट्विटर पेज के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारिक पेज पर भी ऑनलाइन जुड़ें।
मंत्रालय ने एक महीना पहले छात्रों से नई शिक्षा नीति पर उनके सवाल मांगे थे। इसी के तहत केंदीय मंत्री कार्यक्रम में छात्रों से जुड़ेंगे।