फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री आतिशी का भाजपा को चैलेंज: दिल्ली विधानसभा चुनाव में  45 पार का दिया था नारा, इस बार एक सीट भी मुश्किल

Mon, 08 Jul 2024 01:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच मंत्री आतिशी ने दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई पर जोरदार निशाना साधा है।
विज्ञापन
मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने कहा कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 45 पार का नारा दिया था। लेकिन आठ पर ही सीमित रह गई थी। जिस प्रकार के षड्यंत्र भाजपा लगातार कर रही है। चाहे वह अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली का पानी रोकना हो, चाहे वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को खराब करने की साजिश हो।



उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैं आज आपको पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं कि अगर भाजपा को 2025 (दिल्ली विधानसभा) में एक सीट भी आ गई, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें