फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में माली का कांड: फार्म हाउस में 15 साल की लड़की का नहाते हुए बनाया वीडियो, कई आपत्तिजनक क्लिप मिली

Mon, 08 Jul 2024 12:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने कापसहेड़ा के फार्म हाउस में किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाने वाले माली को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापसहेड़ा इलाके में एक फार्म हाउस में किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाने वाले माली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 साल की एक किशोरी सात जुलाई को नहा रही थी, उसे बाथरूम के वेंटीलेटर पर किसी की मौजूदगी का अहसास हुआ। उसने इस बारे में शोर मचाया।

विज्ञापन


पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी अनूप कुमार पुत्र नेकपाल निवासी गांव बरचट्टा सकरन, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष की जांच की गई और उसके फोन पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो पाए गए।

मामला दर्ज किया गया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में सालापुर खेड़ा में एक फार्म हाउस में रह रहा है और उस फार्म हाउस में माली का काम कर रहा है। उसने पीड़िता के नहाते समय उसका वीडियो बनाया। पीड़िता पास के फार्म हाउस में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें