फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रिहायशी इलाकों में आ रहा नीला झागदार पानी, वीडियो वायरल होने पर टूटी सरकार की नींद; आतिशी ने बुलाई बैठक

Sat, 27 Jul 2024 06:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कुछ इलाकों में नीले झागदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद जल मंत्री आतिशी ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को आदेश जारी करते हुए इस मामले में तुरंत बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीरागढ़ी क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र में नीला झागदार पानी की आपूर्ति का वीडियो वायरल होने पर जल मंत्री आतिशी ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को आदेश जारी करते हुए इस मामले में तुरंत बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए बनाए गए नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जल मंत्री आतिशी ने अपने आदेश में कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है कि पीरागढ़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नीला झागदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। यह चौंकाने वाला मामला है। इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की जरूरत है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए तुरंत समस्या को दूर करना होगा।

मंत्री ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि इस मामले में तुरंत संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई जानी चाहिए। साथ ही इस समस्या को तुरंत दूर किया जाए। इस दौरान यह भी देखना होगा कि उक्त क्षेत्र में कौन से यूनिट प्रदूषण फैला रहे हैं, जो भी प्रदूषण को लेकर बनाए गए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उन यूनिट पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। मंत्री ने इस मामले में सोमवार शाम पांच बजे तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें