फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लाखों की लूट

Sun, 03 Jan 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करोलबाग इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला व उसकी चार साल की बेटी को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़िता के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर करोलबाग थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवेदिता पोडे (30) पति विवेकानंद व तीन साल की बेटी श्रेष्ठा के साथ गली नंबर 63 रैगरपुरा, करोलबाग में रहती हैं। विवेकानंद घर के पास ही दुकान में ज्वेलरी बनाने का काम करता है।

निवेदिता के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे वह घर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान किसी ने उसके दरवाजे को खटखटाया। यह सुनकर उसकी चार साल की बेटी ने दरवाजे के कुंडी खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मूंह में रूमाल ठूसकर हुए फरार

दरवाजा खुलते ही 22 से 24 साल के तीन युवक कमरे में घुस गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ पैर को रस्सी से बांध दिए।

बदमाशों ने उससे अलमारी की चाबी के बारे में पूछा। डरी सहमी निवेदिता ने बिस्तर के नीचे चाबी होने की बात कही। शोर की आशंका के चलते बदमाशों ने निवेदिता के कनपटी पर पिस्टल तान दी व बेटी के गर्दन पर चाकू लगाकर जाने से मारने की धमकी दी। इसी दौरान सीढ़ी पर किसी की आहट सुनकर बदमाश पीड़िता के मुंह में रूमाल डालकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने घर से सोने के छह कड़े, दो चूड़ियां, गले का हार और निवेदिता के हाथ से अंगूठियां निकाल कर ले गए हैं।

पीड़िता ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि सभी बदमाश बंगाली में बात कर रहे थे। पुलिस को बांग्लादेशी बदमाशों पर शक है। पुलिस ने आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें