फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल ओबामा को भा गया फरीदाबाद की बेटी का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भले ही अपने हथियार एवं अन्य चीजों के लिए मशहूर हो, उसके राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा ने ज्वैलरी भारत की डिजाइन की हुई पहनी।
विज्ञापन


इसे डिजाइन किया मेंहदी के लिए मशहूर रहे इस फरीदाबाद की बेटी सौम्या गुप्ता ने। महज 23 साल की सौम्या का हुनर व्हाइट हाउस में सराहा जा रहा है, इस कामयाबी से उनका परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है।

उनके पिता शहर के जानेमाने कारोबारी और आरएसएस के कार्यकर्ता मनमोहन गुप्ता हैं। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि बेटी की इस कामयाबी को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन

सेलिब्रिटीज के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती है सौम्या

सौम्या इस समय मुंबई के सूत्रा ज्वैलर में काम करती हैं जो सेलिब्रिटीज के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती है। बात सात दिसंबर की है जब उनकी डिजाइन की गई ज्वैलरी को मिशेल ओबामा ने पहना।

सौम्या के मुताबिक जब उनकी कंपनी ने अपनी डिजाइन की गई अंगूठी और बाली मिशेल को पहने देखा तो फोटो अपने वेब पेज पर डाली।

इस बात की जानकारी होने के बाद उन्हें खुशी के मारे रात को नींद नहीं आई। उन्होंने अपने पिता मनमोहन और अंजू गुप्ता को दी। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय परिवार के अलावा अपनी नर्सरी और पेंटिंग टीचर को दी है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से कर रही डिजाइनर का काम

एपीजे स्कूल से 5वीं तक की पढ़ाई के दौरान ही सौम्या गुप्ता के अंदर डिजाइनर बनने की ललक लगी। उसने 12वीं तक की शिक्षा डीपीएस में ली।

उसके बाद एनआईएफडी गांधीनगर गुजरात में डिजाइनिंग का कोर्स किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद डेढ़ साल से वह मुंबई के सूत्रा ज्वैलर कंपनी में डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें