फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यशोभूमि से गुरुग्राम तक मेट्रो का सफर होगा आसान, आठ नए कॉरिडोर का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
-फेज-5बी के तहत सात कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी, केंद्र की स्वीकृति का इंतजार, यशोभूमि-द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो जोड़ने का भी प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले वर्षों में आवागमन और सुगम हो सकता है। दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज-5बी के तहत आठ नए कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी है। इन कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें द्वारका स्थित यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने वाला कॉरिडोर भी शामिल है। इसके अलावा बाहरी दिल्ली, नरेला, रोहिणी, पालम, नजफगढ़ और मयूर विहार जैसे इलाकों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।
फेज-5बी के तहत आठ कॉरिडोर का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इनमें यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का कॉरिडोर भी शामिल है। इसके बनने से द्वारका और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी मेट्रो सुविधा मिल सकेगी। खासतौर पर यशोभूमि आने-जाने वाले लोगों और गुरुग्राम में काम करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अन्य सात कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब इन्हें केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। इनमें धांसा बस स्टैंड (नजफगढ़)-नांगलोई, केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़, समयपुर बादली-नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कीर्ति नगर-पालम, जोर बाग-मिठापुर, मयूर विहार फेज-तीन-शास्त्री पार्क और केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर शामिल हैं।
बाहरी दिल्ली समेत कई इलाकों के यात्रियों को मिलेगी राहत
इन कॉरिडोर के निर्माण से मेट्रो की पहुंच ऐसे इलाकों तक बढ़ेगी, जहां अभी यात्रियों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए दूसरे सार्वजनिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। नजफगढ़ से नांगलोई और समयपुर बादली से नरेला तक मेट्रो का विस्तार होने से बाहरी दिल्ली के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, पालम, मिठापुर और रोहिणी के नए इलाकों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

धांसा बस स्टैंड-नांगलोई कॉरिडोर में होंगे नौ स्टेशन
11.9 किलोमीटर लंबे धांसा बस स्टैंड (नजफगढ़)-नांगलोई कॉरिडोर से नरेश पार्क एक्सटेंशन, रान्होला, बक्करवाला, बापरोला, दीचाऊं कलां और नजफगढ़ एक्सटेंशन के निवासियों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से इस साल की शुरुआत में साझा किए गए बयान के अनुसार, इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर नौ स्टेशन होंगे। नांगलोई और धांसा बस स्टैंड पर इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी।
केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर से जुड़ेंगे जेएनयू और पीएम म्यूजियम
15.9 किलोमीटर लंबे केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर से यात्रियों को न्यू मोती बाग, आरके पुरम सेक्टर-1 और सेक्टर-7, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस कॉरिडोर पर 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें नौ भूमिगत होंगे। केंद्रीय सचिवालय, मोती बाग, आरके पुरम और किशनगढ़ में इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।
नरेला और पालम तक बढ़ेगी मेट्रो की पहुंच
12.9 किलोमीटर लंबा समयपुर बादली-नरेला कॉरिडोर मौजूदा येलो लाइन का विस्तार होगा। इस पर आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे नरेला की ओर जाने वाले यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी। वहीं, 9.9 किलोमीटर लंबा कीर्ति नगर-पालम कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा। इस पर छह स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें पांच भूमिगत होंगे। इससे इस रूट के आसपास रहने वाले लोगों की मेट्रो तक पहुंच बेहतर होगी।
जोर बाग-मिठापुर और मयूर विहार-शास्त्री पार्क कॉरिडोर
करीब 17 किलोमीटर लंबे जोर बाग-मिठापुर कॉरिडोर पर 12 स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें सात भूमिगत होंगे। वहीं, 13.2 किलोमीटर लंबे मयूर विहार फेज-तीन-शास्त्री पार्क कॉरिडोर पर आठ स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर में करीब नौ किलोमीटर लंबा भूमिगत हिस्सा शामिल होगा।
रोहिणी सेक्टर-34 तक पहुंचेगी मेट्रो
16.3 किलोमीटर लंबे केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर पर 12 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके निर्माण से रोहिणी के नए इलाकों तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा और स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
-
फेज-5ए और फेज-4 के प्रोजेक्ट पर भी चल रहा काम
दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज-5बी के अलावा फेज-5ए और फेज-4 के तहत भी कई कॉरिडोर पर काम चल रहा है। फेज-5ए में आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा) कॉरिडोर का निर्माण जारी है। एयरोसिटी-आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर टेंडरिंग के चरण में हैं। इन परियोजनाओं को सितंबर 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-फेज-4 विस्तार के तहत आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर के शेष हिस्से को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य जारी है और इसे भी दिसंबर 2027 तक पूरा करने की योजना है।

-लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। इन दोनों परियोजनाओं को दिसंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, रिठाला-कुंडली कॉरिडोर टेंडरिंग के चरण में है और इसके निर्माण को भी दिसंबर 2030 तक पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें