पूर्वी दिल्ली। अरविंद नगर स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय-2 में बुधवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों और अभिभावकों ने मिलकर तरह-तरह के व्यंजनों की स्टॉल लगाईं। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, वहीं अभिभावकों ने भी पूरे सहयोग के साथ भागीदारी की। ब्यूरो