फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो की सुरक्षा को किया जाएगा चाक-चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेट्रो पुलिस ने केबल चोरी की घटना पर सख्ती को लेकर की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने की प्रक्रिया को मजबूत कर मेट्रो की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जाएगा। शुक्रवार को मेट्रो की सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए बैठक हुई, जिसमें दिल्ली मेट्रो रेल निगम, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और मेट्रो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मेट्रो के पुलिस उपायुक्त भारत रेड्डी ने की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बैठक में अधिकारियों ने केबल चोरी की बढ़ती घटना को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही। इसके अलावा मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर, डिपो और पुलिस पोस्ट की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में मेट्रो के संवेदनशील इलाकों में संयुक्त सर्वे करवाने के अहम फैसले लिए गए, ताकि सुरक्षा में मौजूद खामियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सके। नई मेट्रो लाइनों और स्टेशनों के बढ़ते दायरे को देखते हुए वहां पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें