फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन और वीकेंड पर मेट्रो लगाएगी अतिरिक्त फेरे, यात्री संख्या बढ़ने के चलते लिया फैसला

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रक्षाबंधन के साथ इस बार अगस्त में सभी वीकेंड (शनिवार व रविवार) पर अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। मेट्रो का कहना है कि हर साल अगस्त में यात्रियों की संख्या में औसतन 5 फीसदी का इजाफा होता है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए मेट्रो ने यह फैसला लिया है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। 

रक्षाबंधन के एक दिन पहले 17 अगस्त की शाम से रक्षाबंधन वाले दिन तक मेट्रो 134 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी तरह शनिवार को अपने कुल फेरों से 34 फेरे अधिक तो रविवार को यह 95 फेरे होंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर तैनात होगा अतिरिक्त स्टाफ

मेट्रो
मेट्रो का कहना है कि यह त्यौहार का सीजन है। इस दौरान मेट्रो का लोग इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन फिर जन्माष्टमी भी अगस्त में पड़ रहा है। ज्यादातर त्यौहार वीकेंड पर ही पड़ रहे हैं।  

मेट्रो के मुताबिक, बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने कुछ समय में मेट्रो स्टेशनों की रि-मॉडलिंग का भी  काम किया है। इसके अलावा ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन, टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या भी बढ़ाई गई है। 

इसके अलावा मेट्रो की अलग-अलग लाइन पर कुल 9 स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई गई है। इसमें स्वचालित सीढ़ियों की संख्या बढ़ाना, वॉशरूम का पुनर्निर्माण, भूमिगत स्टेशनों से सीधे बाहर निकलना, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन के अलावा अन्य सुविधाएं जोड़ने के साथ स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें