फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो को मिली डबल डेकर कॉरिडोर की मंजूरी, दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

Fri, 19 Feb 2016 07:09 PM IST
अखिलेश कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल फेज-4बी में डबल डेकर ट्रैक (पहली मंजिल पर टोल रोड, दूसरी मंजिल पर मेट्रो) बनाएगी जिस पर ट्रेन हाईस्पीड में दौड़ेगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने द्वारका से प्रेम पिआऊ (अरबन एक्सटेंशन रोड) कॉरिडोर की फिजिबिलिटी स्टडी को मंजूरी देकर डीएमआरसी को इस 18.6 किमी के कॉरिडोर पर तेजी से आगे की कार्रवाई करने की चिट्ठी भेज दी है।

कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन करने को कहा गया है कि औसत 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में ट्रेन दौड़ने की बजाय 60-65 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रेन दौड़ सके।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने अपनी फिजिबिलिटी स्टडी में द्वारका से प्रेम पिआऊ और एनएच-9 शिवमूर्ति से प्रेम पिआऊ की रिपोर्ट दी थी। पहले विकल्प की लंबाई 18.8 किमी और दूसरे की 36.6 किमी है।

एलिवेटेड होंगे सभी 18 स्टेशन

निर्माण लागत में 4962 करोड़ और 9678 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान दिया गया था। इस पर सरकार ने द्वारका से प्रेम पिआऊ कॉरिडोर को ओके करके डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द बनाने को कहा है।

इसके सभी 18 स्टेशन एलिवेटेड होंगे। बड़े कॉरिडोर पर अधिक खर्च के बावजूद यात्रियों की संख्या बहुत कम बताई गई थी। उद्योग सचिव संजीव आहुजा ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर फिजिलिटी रिपोर्ट में कुछ बदलाव के साथ दिसंबर, 2019 तक इस कॉरिडोर का निर्माण पूरा करने केलिए कार्रवाई करने को कहा है। डीएमआरसी ने दिसंबर, 2022 तक इसे पूरा करने की रिपोर्ट दी थी।

फिजिबिलिटी रिपोर्ट में 3 व 6 कोच के हिसाब से स्टेशन व प्लेटफार्म डिजाइन की रिपोर्ट दी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने कहा है कि 4-8 कोच केहिसाब से डिजाइन करें ताकि भविष्य में भीड़ बढने पर कोई दिक्कत ना आए।

डीएमआरसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दो मंजिला एलिवेटेड ट्रैक बनाकर उसमें एक मंजिल दोनो ट्रैक पर दो-दो लेन सड़क पर बनाने पर 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली व इंस्ट्रीयल हब को मिलेगा फायदा

इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि कम स्टॉपेज पर रुकने वाली मेट्रो ट्रेन भी इसमें चलाई जाएगी। जो 60-65 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से चले। अभी हाईस्पीड मेट्रोरेल सिर्फ एयरपोर्ट लाइन पर नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21 तक चलती है।

मेट्रो की लाइन लाइन को नोएडा को जोडने वाली नीली लाइन से स्काई वॉक के जरिए जोड़ा जाएगा। दूसरे द्वारका-नजफगढ़ की फेस-तीन की लाइन को भी इससे लिंक मिलेगा।

मसलन बाहरी दिल्ली का बड़े हिस्से को इस मेट्रो लाइन का फायदा मिलेगा। मुंडका इंडस्ट्रीयल एस्टेट के आगे चलकर मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। रानीखेड़ा इंडस्ट्रीयल हब भी इस कॉरिडोर में आएगा। भविष्य में प्रेम पिआऊ रोड स्टेशन रिठाला-नरेला कॉरिडोर का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा।

कौन-कौन से होंगे स्टेशन
द्वारका, नंगली विहार, केबीआई पार्क, बापरौला, रणहौला एक्सटेंशन, लोकनायक पुरम, बक्करवाल, हिरणकुदना, मुंडका, रानीखेड़ा इंडस्ट्रीय हब, रानीखेड़ा, मदनपुर, कराला, कंझावला रोड, कंझावला, सुल्तानपुर, चांदपुर और प्रेम पिआऊ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें