पटौदी रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पटौदी रैली में विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मानेसर तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने केएमपी पर डेवलपमेंट कॉरिडोर बनाने का भी एलान किया।
इसके तहत केएमपी के दोनों ओर एक किलोमीटर दायरे में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुड़गांव-रेवाड़ी वाया पटौदी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने व पंचगांव में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने की भी घोषणा की।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पटौदी स्थित रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने हेलीमंडी के लिए छह एकड़ में स्टेडियम व 10 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने, रामनगर से गुरावड़ा व बसपुर से कापड़ीवास तक नई सड़कों के निर्माण, पटौदी के पशु अस्पताल को बड़ा बनाने, अस्पताल को 50 बेड से 100 बेड करने की बात कही।