फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल स्टेशन के पास बनेगा मेट्रो फेज-3 वसुंधरा मेट्रो जंक्शन

Sun, 31 Mar 2019 07:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नोएडा से मोहननगर फेज-3 मेट्रो के साहिबाबाद में बनने वाले जंक्शन से साहिबाबाद में प्रस्तावित रैपिड रेल स्टेशन को जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के वसुंधरा सेक्टर-2 (निकट साहिबाबाद) पर बनने वाले मेट्रो जंक्शन से रैपिड रेल स्टेशन को एलिवेटेड पैदल पार पथ (वॉक-वे) से जोड़ा जाना है। 
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों के बीच में वसुंधरा फ्लाईओवर निर्माण की बाधा व वॉक-वे की बढ़ने वाली दूरी को दोनों स्टेशनों को पास में लाकर कम किया जाएगा। 

इसे लेकर जीडीए के साथ डीएमआरसी और एनसीआरटीसी के अधिकारियों की सोमवार को अहम बैठक होगी। दोनों स्टेशनों को नक्शे के हिसाब से करीब लाने के लिए जल्द संयुक्त सर्वे शुरू किया जा सकता है। 

ऐसे में रैपिड रेल के साहिबाबाद स्टेशन के साथ वसुंधरा सेक्टर-2 पर बनने वाले जंक्शन के ले-आउट में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। बता दें कि नोएडा से मोहननगर फेज-3 मेट्रो, वैशाली से साहिबाबाद मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर का वसुंधरा सेक्टर-2 जंक्शन है। जंक्शन के पास ही साहिबाबाद में रैपिड रेल का स्टेशन बनना है। 
विज्ञापन

जीडीए, डीएमआरसी व एनसीआरटीसी की योजना एलिवेटेड पैदल पथ के जरिए वसुंधरा सेक्टर-2 में मेट्रो जंक्शन को रैपिड रेल स्टेशन से जोड़ने की है। साहिबाबाद के इस जंक्शन से करीब 200 मीटर का वॉक-वे (पैदल पथ) बनाने की योजना है।

लेकिन वॉक-वे के बीच वसुंधरा फ्लाईओवर का निर्माण होने और दूरी बढ़ने के कारण अब स्टेशनों के ले-आउट में आंशिक बदलाव कर रैपिड व मेट्रो जंक्शन के स्टेशन को करीब लाया जाएगा। 

वसुंधरा सेक्टर-2 मेट्रो जंक्शन बनेगा लाइफलाइन
नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मोहननगर तक प्रस्तावित मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर में लंबाई 5.91 किमी हो गई है। 1866 करोड़ के इस कॉरिडोर में कुल छह स्टेशन होंगे। फेज-3 कॉरिडोर में वैभव खंड, डीपीआर इंदिरापुरम, शक्ति खंड, वसुंधरा सेक्टर-5, मोहननगर में से सबसे महत्वपूर्ण वसुंधरा सेक्टर-2 स्टेशन है।

यहां वैशाली से साहिबाबाद का मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर वसुंधरा सेक्टर-2 मेट्रो स्टेशन से जुड़ना है। वहीं, रैपिड रेल की कलेक्टिविटी होने से वसुंधरा सेक्टर-2 मेट्रो जंक्शन शहर की लाइफलाइन बनेगा। यहां से नोएडा, रैपिड रेल से दिल्ली के सराय काले खां व मेरठ और ब्लू लाइन से दिल्ली के कोने-कोने में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

मेट्रो फेज-3 में वसुंधरा सेक्टर-2 पर बनने वाले जंक्शन को एलिवेटेड पैदल पथ के जरिए रैपिड रेल से जोड़ा जाना है। मेट्रो व रैपिड स्टेशनों को नक्शों के हिसाब से पास लाने के लिए प्राधिकरण सहित डीएमआरसी व एनसीआरटीसी के अधिकारियों में मंथन होगा। - विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें