फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना बैंक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराई मेट्रो, घंटों सेवा प्रभावित, ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म बदला

Sat, 02 Feb 2019 05:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक स्टेशन पर शुक्रवार सुबह पहुंची पहली मेट्रो प्लेटफॉर्म से टकरा गई। कोच प्लेटफॉर्म से रगड़कर क्षतिग्रस्त हुए, वहीं प्लेटफार्म को भी हल्का नुकसान पहुंचा। डीएमआरसी ने दुर्घटनाग्रस्त प्लेटफॉर्म पर आने वाली मेट्रो को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया। पीक ऑवर्स में हुई इस घटना  के कारण यात्रियों को घंटों परेशानी हुई। इस दौरान ट्रेनें रुक-रुककर चलीं, जिससे पूरी ब्लू लाइन प्रभावित हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ब्लू लाइन के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नोएडा की ओर से आई मेट्रो टकरा गई। प्लेटफॉर्म से टकराने के बाद ट्रेन के रुकने तक सभी कोच की एक साइड प्लेटफॉर्म से रगड़ती रही। इस बारे में पता लगने पर डीएमआरसी ने प्लेटफॉर्म पर आने वाली मेट्रो को प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर शिफ्ट कर दिया।

प्लेटफॉर्म क्लीयरेंस लेवल गड़बड़ाया
मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से ही सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक प्रभावित रही। डीएमआरसी सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार रात यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर  ट्रैक की मरम्मत के कार्य के बाद एक पटरी दब गई थी। इसी कारण प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन का प्लेटफॉर्म क्लीयरेंस लेवल गड़बड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें