फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिका नोएडा रूट पर सुस्त हुई मेट्रो, लोग बेहाल 

Tue, 07 Feb 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑटोमेटिक सिग्नल में खराबी से द्वारिका नोएडा रूट पर मेट्रो मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद से देर से चल रही है। यमुना बैंक से मेट्रो बदलकर नोएडा और वैशाली जाने वालों की भीड़ यमुना बैंक पर जुटी रही।
विज्ञापन
  ब्लू लाइन मेट्रो सर्विस लेट होने से वैशाली नोएडा और द्वारिका तक करीब 50 किलोमीटर तक रूट प्रभावित रहा। पिछले एक महीने में मेट्रो लेट होने का यह चौथा मौका है, जिसका खामियाजा रोज यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
  जनवरी शुरू होते ही प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच मेट्रो में आए तकनीक‌ि खराबी से घंटो यात्री फंसे रह गए थे। इसके बाद इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक ट्रैक में खराबी आई।
विज्ञापन
  ट्रैक में ही खराबी आने से नोएडा रूट की मेट्रो घंटो लेट चली। आज फिर वही दृश्य है जब सुबह लोग द्वारिका और नोएडा रूट पैर ऑफिस के लिए स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि इस रूट पर जाने के लिए अभी लंबा इन्तजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें