फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक लाइन पर भी मेट्रो दौड़ाने की तैयारी

Fri, 08 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मेट्रो फेज तीन में बन रही अब तक की सबसे लंबी 58 किलोमीटर की पिंक लाइन (मजलिस पार्क से साउथ कैंपस) के 20.6 किलोमीटर के एक सेक्शन को इस साल के अंत तक खोल दिया जाएगा। मजलिस पार्क से साउथ कैंपस तक फिलहाल ट्रायल चल रहा है। पूरी लाइन को अप्रैल 2018 तक खोलने का लक्ष्य रखा है। हालांकि जमीन विवाद के चलते काम तय समय में पूरा हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


डीएमआरसी का मेट्रो फेज तीन का काम लगभग अंतिम चरण में है। ज्यादातर हिस्सों पर ट्रायल चल रहा है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर से मेट्रो फेज तीन के पिंक और मजेंटा लाइन के सेक्शन खुलने लगेंगे।

अक्टूबर में मजेंटा लाइन के एक सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी को खोलने से इसकी शुरुआत होगी, जहां पर बीते साल से ही ट्रायल चल रहा है। मजेंटा लाइन के बाद दिसंबर तक पिंक लाइन के 20.6 किलोमीटर के एक सेक्शन मजलिस पार्क से साउथ कैंपस के बीच की लाइन खोलने की तैयारी है। इस पर 12 मेट्रो स्टेशन होंगे।
विज्ञापन

नार्थ और वेस्ट दिल्ली को ज्यादा फायदा

demo pic
पिंक लाइन का मजलिस पार्क से साउथ कैंपस तक का सेक्शन खुलता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा नॉर्थ दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के लोगों को होगा। इस सेक्शन के खुलने से तीन इंटरचेंज स्टेशन बढ़ जाएंगे।

इससे ब्लू लाइन, रेड लाइन और यलो लाइन से कनेक्टविटी बढ़ेगी। मजेंटा लाइन के सेक्शन के खुलने से तीन इंटरचेंज यलो लाइन पर आजादपुर, रेड लाइन पर नेताजी सुभाष प्लेस और ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन स्टेशनों से दूसरी लाइन पर जाना आसान होगा।

यही नहीं दूसरा सबसे ज्यादा फायदा डीयू के साउथ कैंपस आने वाले स्टूडेंट को होगा। नॉर्थ कैंपस की तरह साउथ कैंपस भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। नॉर्थ कैंपस से साउथ कैंपस जाना आसान होगा।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल

demo pic
58 किलोमीटर लंबी है पिंक लाइन      
20.6 किलोमीटर के एक सेक्शन को खोलेंगे       
03 नए इंटरचेंज होने से कनेक्टविटी बढ़ेगी      
12 मेट्रो स्टेशन होंगे इस पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें