डेंगू व मलेरिया तेजी से अपने पांव पसार रहे हैं। लगातार इनके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को पांच नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद डेंगू के पुष्ट मामलों की संख्या 15 से बढ़कर 20 हो गई है। वहीं स्वाइन फ्लू और मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
डेंगू के नए आये मामलों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। मरीजों के परिजनों को दवाई उपलब्ध करवाई गई है। साथ घरों के आसपास स्प्रे अभियान चलाया गया। जिससे अन्य लोगों को डेंगू, मलेरिया की चपेट में आने से बचाया जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि डेंगू के 5 केस की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की हालत ठीक हैं। इनका इलाज चल रहा है। टीमों को संबंधित क्षेत्रों में भेजकर स्प्रे व एंटी लार्वा एक्टिविटी कराई गई हैं।