फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स में मरीजों और तीमारदारों के लिए चल सकती हैं मेट्रो फीडर बसें, होगा हजारों लोगों को फायदा

Wed, 09 Aug 2023 08:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अस्पताल में प्रतिदिन हजारों रोगी, तीमारदार और कर्मचारी आते हैं। फिलहाल, इनके लिए पर्याप्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं हैं। इस सुविधा के लिए फीडर बस सेवा को बढ़ाना चाहिए। यहां प्रति दिन 50 हजार तक लोग आते हैं।
विज्ञापन
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में मरीज-तीमारदारों के लिए जल्द मेट्रो फीडर बसें चल सकती हैं। इन्हें चलाने की मांग को लेकर एम्स निदेशक एम श्रीनिवास ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि एम्स के नजदीक दो मेट्रो स्टेशन हैं। यदि इन स्टेशनों के पास से होकर मेट्रो फीडर बस चलती हैं तो एम्स में आने वाले 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन


एम्स के मुताबिक, अस्पताल में प्रतिदिन हजारों रोगी, तीमारदार और कर्मचारी आते हैं। फिलहाल, इनके लिए पर्याप्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं हैं। इस सुविधा के लिए फीडर बस सेवा को बढ़ाना चाहिए। यहां प्रति दिन 50 हजार तक लोग आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो से आते हैं। ऐसे में स्टेशन से एम्स परिसरों तक सुविधाजनक परिवहन के लिए बसों की जरूरत है। यहां यलो लाइन पर एम्स और पिंक लाइन पर साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी न होने से लोगों को मस्जिद मोठ, अंसारी नगर और राजनगर में बने भवनों तक आने के लिए लंबा पैदल चलना पड़ता है। एम्स परिसर के भीतर, मरीजों और कर्मचारियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां प्रदान की गई हैं। 

इमरजेंसी सेवाएं व एंडोस्कोपी जांच शुरू
एम्स में सोमवार को आग लगने की घटना के बाद बंद हुईं इमरजेंसी सेवाएं और एंडोस्कोपी जांच मंगलवार को शुरू हो गई। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सभी जांच के बाद पेट स्कैन सहित सभी प्रकार की रेडियोलॉजिकल जांच फिर से शुरू की गई। इमरजेंसी एंडोस्कोपी भी चालू हो गई है। हालांकि अभी ओपीडी के जरिए नियमित आने वाले मरीजों के लिए एंडोस्कोपी शुरू करने में कुछ और समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें