फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन नहीं मिलेगी मेट्रो-बसें, पार्किंग भी बंद

Fri, 06 Mar 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग मचाने पर मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। हॉट सिटी में जगह-जगह पुलिस की नाकेबंदी और मुस्तैद नजर होली के हुड़दंग को फीका कर सकती है।
विज्ञापन


हॉट सिटी में दोपहर तक बसें और मेट्रो बंद रहेंगी। दोपहर बाद परिवहन और यातायात सुचारु होने से राहत मिल सकेगी।

हॉट सिटी में होली को लेकर चेकिंग अभियान चल रहा है। ऐसे में वाहन से निकलते वक्त सभी कागजात साथ लेकर चलें।

मगर मेट्रो पार्किंग बंद रहने से वाहनों को खड़ा करने की समस्या हो सकती है। दोपहर दो बजे तक रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं होली के लिए मेट्रो भी दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी।

रात 12 बजे सील हो जाएंगे बॉर्डर
बृहस्पतिवार रात को 12 बजे बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। होली से एक दिन पहले से ही बॉर्डर पर गहन चेकिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी। - जयपाल, एस पी सिटी
विज्ञापन


हुड़दंग करोगे तो जाओगे जेल
हॉट सिटी में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। विभिन्न बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादा वर्दी में सिपाही तैनात रहेंगे। शराबियाें को नहीं बख्शा जाएगा। अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग करता हुआ पाया गया तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अतुल यादव, सीओ, इंदिरापुरम
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर हुआ फ्लैग मार्च
शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। लिंक रोड, खोड़ा आदि जगहों पर हुए फ्लैग मार्च में सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव, खोड़ा एसएचओ अरुण कुमार सिंह और कई चौकियों के प्रभारियों के साथ पुलिस बल शामिल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें