फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेट्रो से घूमने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, हो सकते हैं परेशान

Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन पर रविवार को मेट्रो की सेवाएं तीन घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। पटरियों पर मरम्मत कार्य के चलते इस लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो की आवाजाही सिंगल लाइन पर होगी। हालांकि मेट्रो का कहना है कि मरम्मत वाले हिस्सा बेहद छोटा है इससे फ्रीक्वेंसी पर बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन


मेट्रो सामान्य रूप से सेवाएं देती रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते नोएडा से दिल्ली, वैशाली से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा और वैशाली जाने वालों को मेट्रो के सफर के लिए इंतजार करना होगा। 

ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली/नोएडा) पर पड़ने वाले यमुना बैंक व इंद्रप्रस्थ के बीच पटरियों में कुछ खामियां हैं। इसे दूर करने के लिए रविवार को मरम्मत कार्य दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान यमुना बैंक से इंद्रप्रस्थ के बीच मेट्रो की आवाजाही सिंगल लाइन पर होगी। ट्रेनें यहां रुक-रुक कर गुजरेगी। इससे मेट्रो की सेवाओं की फ्रीक्वेंसी कम होगी।

दिसंबर माह में यह दूसरा रविवार है जब पटरियों पर मरम्मत कार्य चलेगा। मेट्रो का कहना है कि यात्रियों को दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखकर हम मेट्रो परिचालन के दौरान आने वाला खामियों को दूर करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें