फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, होली पर कब मिलेगी मेट्रो और डीटीसी

Thu, 05 Mar 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली पर राजधानी समेत एनसीआर वासियों को दिल्ली मेट्रो शुक्रवार दोपहर ढाई बजे से तो डीटीसी बस सेवा दो बजे से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों की डिमांड पर डीएमआरसी ने ट्रेन को आधा घंटा और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने एक घंटे पहले बस उतारने का निर्णय लिया।

खास बात यह है कि डीटीसी की एसी बस सेवा दिल्ली समेत एनसीआर के सामान्य रूट पर उपलब्ध नहीं होंगी बल्कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल टर्मिनल के बीच चलने वाले एयरपोर्ट रूट पर ही मिलेंगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो ट्रेन दोपहर बाद जरूर चलेंगी पर मेट्रो फीडर की सुविधा नहीं मिलेगी।

यात्री डीटीसी सेवाओं न करें भरोसा
डीटीसी मॉर्निंग शिफ्ट में राजधानी समेत एनसीआर में नहीं उतरेंगी। डीटीसी प्रबंधन हालांकि होली को दोपहर दो बजे से बस उतारने की घोषणा तो कर चुका है, लेकिन राजधानी समेत एनसीआर में चुनिंदा रूटों पर महज 1425 नॉन एसी बस ही उतरेंगी।
विज्ञापन


इसलिए अन्य विकल्प को भी चुन सकते हैं।यात्री डीटीसी हेल्पलाइन नंबर 1800118181 और टोल फ्री नंबर 41400400 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें