फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बिना मीटर ही थमाया छह हजार का बिल

Fri, 26 Jun 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की बिजली नहीं देने की शिकायतें तो आम हैं। मगर गांव पाठखोरी में गरीब महिला को बिना बिजली मीटर लगाए छह हजार रुपये का बिल थमा दिया। उसे भरने के आदेश भी जारी कर दिए है। इसकी शिकायत महिला ने बिजली विभाग के  एसडीओ से की है।
विज्ञापन


गांव पाठखोरी की पीड़ित महिला खतीजा पत्नी आमीन ने बताया कि उसने घर पर बीपीएल स्कीम के तहत बिजली का कनेक्शन लेने के लिए स्थानीय बिजली बोर्ड कार्यालय में फाइल जमा कराई थी। जिसके बाद विभाग के कर्मचारी आए और उसे बिजली का मीटर देकर चले गए।

कई दिन बीतने के बाद महिला के होश उड़ गए, जब उसके हाथ में बिजली विभाग ने छह हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इस बिजली के बिल को भरने में गरीब महिला असमर्थ है। इसको लेकर महिला ने स्थानीय एसडीओ बिजली विभाग को शिकायत देकर बिल समाप्त करने की गुहार लगाई हैं। पीड़ित महिला ने उसे बिजली कनेक्शन देने की भी मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीओ बिजली विभाग महावीर सिंह का कहना है कि उन्हें महिला की शिकातय मिल गई है। महिला की शिकायत दूर करने के लिए कनिष्ठ अभियंता को बोल दिया गया है। जल्द ही शिकायत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें