फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: सितंबर में ही हो रहा ठंड का अहसास, फुहारों का दौर जारी; आज भी तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 13 Sep 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लगातार बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। सुहावने मौसम का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर लोग मस्ती करते नजर आए। 

विज्ञापन



लगातार बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

गुरुवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो बारिश ने उनका स्वागत किया। स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता लेकर घर से निकलते दिखे। अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को भी इलाकों में तेज हवाएं चलीं जिससे हल्की ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 12 सितंबर 2021 को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को नमी का स्तर 100 से 87 फीसदी रहा। इस माह अब तक 96.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2023 में 82.7 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस सीजन में एक जून से अब तक कुल 933.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें