फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की एंट्री से भीगी दिल्ली: आज से बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 29 Jun 2025 01:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में चार दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। इससे पारा भी सामान्य से नीचे चला गया। शनिवार को दोपहर तक खिली धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर बाद काले बादल छा गए, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

नई दिल्ली में शनिवार को बादल भरी दोपहर में कर्तव्य पथ पर घूमते लोग - फोटो : जी पाल
दिल्ली के पालम, आया नगर, लोधी रोड सहित अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं दोपहर में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश हुई।

Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। 

Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पालम में सबसे ज्यादा 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं आया नगर में 9.2 एमएम बारिश दर्ज हुई।

बारिश में भीगते लोग - फोटो : ANI
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम बारिश के अलावा बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
विज्ञापन

बारिश के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग। - फोटो : जी पाल
इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि दो जुलाई तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: साड़ी-बिंदी और सर्जरी: दिल्ली में ट्रांसजेंडर बन रह रहे पांच बांग्लादेशी पकड़े, इस काम के लिए इस्तेमाल करते एप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें