फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज भी रिमझिम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

Sun, 07 Jul 2019 06:06 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक .25 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड इलाके में सर्वाधिक .27 मिमी बारिश दर्ज हुई। अगले सप्ताह भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। रविवार को भी आंधी और बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में मानसून तो आ गया, लेकिन झमाझम बारिश का लोगों का इंतजार पूरा नहीं हुआ। दक्षिणी दिल्ली में अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम भी सुहाना हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता का स्तर  87 फीसदी रहा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में कुछ इलाकों में हल्की और कुछ में मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन


मानसून की रफ्तार तेज हुई और सिस्टम बना तो तेज बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में मानसून पहुंच चुका है। बारिश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें