फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिजियो बैटन रन में दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स आईएपी दिल्ली चैप्टर की ओर से फिजियो बैटन रन का आयोजन किया गया। अभियान के जरिए फिजियोथेरेपी जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। रैली गुरुद्वारा बंगला साहिब से शुरू होकर राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, लाल किला, जामा मस्जिद और राजघाट-आईटीओ समेत प्रमुख स्थानों से गुजरी। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े बैनर लेकर लोगों को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन




आईएपी वुमेन्स सेल की राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. रुचि वर्ष्णेय ने भी अभियान में हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि एक बैटन, एक संदेश, स्वस्थ भारत अभियान के तहत बैटन यात्रा लेह से कन्याकुमारी तक जारी है। इसका उद्देश्य शारीरिक सक्रियता, चोटों की रोकथाम और पुनर्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 26-27 सितंबर को दिल्ली में फिजियोथेरेपी क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन भी होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें