फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कल भी हो सकती है भारी बरसात

Fri, 22 Sep 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली एनसीआर में बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। आज सुबह हुई बारिश ने पूरे दिल्ली-एनसीआर को भिगो दिया। बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गरमी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


हालांकि हमेशा की तरह बरसात के कारण कुछ इलाकों में जाम जरूर लग गया। लेकिन लोगों ने इस बारिश से राहत महसूस की है।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

बीते 12 दिन से दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश नहीं हुई। इससे कयास लग रहे थे कि मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो 22 व 23 सितंबर को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन


अभी दिल्ली-एनसीआर में सितंबर में अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग ने बारिश होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें