तमाम शिकायतों के बाद भी मथुरा शटल के महिला कोच को पुरूष यात्रियों से निजात नहीं मिल पा रही है। परिणाम यह है कि बल्लभगढ़ स्टेशन पर महिला यात्रियों को चढना न केवल मुश्किल होता है बल्कि कई बार कोच में चढने से भी वंचित रह जाती हैं। मंगलवार की रात इस ट्रेन में कुछ ऐसा ही नजारा रहा।
मंगलवार की रात 64910 मथुरा शटल जैसे ही बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची, महिला कोच में पुरूष यात्री भर गए। प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।
परिणाम यह हुआ कि कई महिलाएं भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ नहीं पाई। जो महिलाएं पहले से ही कोच में बैठी थी उन्हें असावटी और पलवल उतरने के दौरान धक्के भी खाने पड़े।
आए दिन महिला यात्री इन समस्याओं से जूझती रहती हैं। आरपीएफ और जीआरपी कर्मी आंखें बंद किए रहते हैं। ये हाल तब है जबकि इस ट्रेन की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से हो चुकी है, बावजूद महिला कोच की सुरक्षा फुलप्रूफ नहीं की जा सकी है।