फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत, अब नहीं मिलेगा पुरुषों को प्रवेश

Mon, 03 Nov 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल प्रबंधन ने रविवार को निर्देश जारी कर लेबर वार्ड के अंदर पुरुषों का जाना निषेध कर दिया है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं उस व्यक्ति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लेबर वार्ड में महिलाओं की प्रसव प्रक्रिया होती है। इस दौरान वह सामान्य स्थिति में नहीं होती। वार्ड में काम करने वाली महिला स्टाफ, डॉक्टरों और आने वाली महिला मरीजों ने इस संबंध में शिकायत भी की थी। इसमें यह कहा गया था कि पुरुषों का वार्ड में आना मना किया जाए। नए आदेश के बाद अब पुरुष कर्मचारियों का भी वार्ड के अंदर जाना मना होगा।

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार, वार्ड में भर्ती महिला के साथ आए पुरुष को सभी सूचना वार्ड का स्टाफ देगा। इसक बावजूद कोई प्रवेश करता पाया गया तो वार्ड कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अतिरिक्त कार्यप्रभारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें