फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैक कर 20 हजार निकाले

Mon, 03 Nov 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर बदमाशों ने अल्फा-सेक्टर निवासी युवक के खाते से शनिवार को 20 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना तब हुई जब एटीएम कार्ड युवक के  पास था। मैसेज आने पर पीड़ित युवक नेे मामले की शिकायत पुलिस और बैंक से की, जिसके बाद उसका अकाउंट बंद कराया गया।
विज्ञापन


कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर में हरिओम परिवार के साथ रहते हैं। वे ग्रेनो स्थित एक कंपनी में बतौर इंजीनियर नौकरी करते हैं। शनिवार को वे जगत फार्म स्थित एक एटीएम से पैसे निकाले थे।

कुछ देर बाद अचानक उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकालने का एक मैसेज आया, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही था। पीड़ित ने तुरंत बैंक और पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि साइबर बदमाशों ने एटीएम हैक कर वारदात को अंजाम दिया होगा। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को तलाश लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें