फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मीनाक्षी ने देखकर थूका, इसलिए कर दी हत्या'

Sun, 19 Jul 2015 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सनसनीखेज मीनाक्षी हत्याकांड के आरोपी जयप्रकाश ने कहा है कि उसने गुस्से में आकर मीनाक्षी की हत्या की। दोनों आरोपियों को फिलहाल 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


DCP सेंट्रल ने आरोपी जयप्रकाश के इस बयान का खुलासा किया है। जयप्रकाश के मुताबिक मीनाक्षी ने उसे देखकर थूका था और मूंह बनाया था।

जो उसे नागवार गुजरा और गुस्से में उसने मीनाक्षी का मर्डर किया। आरोपी के मुताबिक दोनों पड़ोसियों के बीच कुड़े-कचरे को फेंकने और दूसरी बातों पर भी विवाद होता था।

इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मीनाक्षी मर्डर केस को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन है और केंद्र को महिला सुरक्षा की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मीनाक्षी के परिजनों से भी मिले। जबकि गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट के लिए तलब किया।

मीनाक्षी की हत्या की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इससे पहले दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके में 19 वर्षीय युवती की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए थे।

पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सुरक्षा के लिए भी एक बैठक करनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में वो कोई कार्यवाही करने में असमर्थ हैं क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में आती है।

पुलिस ने नहीं उठाया ठोस कदम !

केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को चाहिए कि वह दिल्ली की सुरक्षा पर भी अलग से मीट‌िंग करे।

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के आनंद पर्बत इलाके में 19 वर्षीय मीनाक्षी पर जय प्रकाश और सनी नामक दो भाइयों ने चाकुओं से हमला किया था। इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई।

इस हमले में आरोपियों की मां के शामिल होने का भी आरोप है। मीनाक्षी ने दो साल पहले अक्टूबर में इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कैसे हुई मीनाक्षी की हत्या?

आरोप है कि 16 जुलाई की शाम मीनाक्षी आनंद पर्बत स्थित बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में ही जय प्रकाश ने मीनाक्षी को रोकने की कोशिश की और उस पर भद्दे कमेंट करने लगा।

जब मीनाक्षी ने इसका विरोध किया तो प्रकाश ने उसके बाल खींच कर उसे घसीटा और उसे पीटने लगा। इस दौरान प्रकाश का भाई सनी और उसकी मां भी वहां पहुंच गए।

मारपीट के बीच ही प्रकाश की मां और भाई ने मीनाक्षी को पकड़ लिया और सड़क पर ही प्रकाश ने मीनाक्षी के पेट में चाकू घोंप दिया। मीनाक्षी ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और भागने लगी। हमलावरों ने मीनाक्षी का पीछा किया और दौड़ाकर उसे पीटते रहे।

इस दौरान मीनाक्षी के शरीर पर 35 बार चाकुओं से हमला किया गया। खुद के बचाव के लिए मीनाक्षी ने एक पड़ोसी के घर में छिपने की कोशिश की लेकिन, हमलावरों ने उसे घर के अंदर से खींच लिया और उस पर हमला करते रहे।
विज्ञापन

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान मीनाक्षी की मां भी वहां पहुंच गई। जब उन्होंने मीनाक्षी को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार किया। घायल अवस्‍था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

ज्यादा खून बहने के कारण इलाज के दौरान ही मीनाक्षी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जय प्रकाश को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

शनिवार को इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है। मजिस्ट्रेट जांच के बाद इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें