करनाल के एक व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन जाते-जाते तीन घरों में खुशियां दे गया। एम्स में ब्रेन डेड से मल्टी आर्गेन ट्रांसप्लांट किया गया, जो दस घंटे से अधिक चला।
तीन आपरेशन थियेटर में चले ट्रांसप्लांट में सौ लोगों की टीम ने भागेदारी की, जिसमें डॉक्टर, नर्स व तकनीकी स्टाफ शामिल रहा। खास बात यह है बरेली की आठ वर्षीय बच्ची दीपिका को भी नई जिंदगी मिली है।
जिसके पिता ने एम्स पर इलाज के दौरान किडनी चोरी का आरोप लगाया था। बच्ची मार्च महीने से किडनी गायब होने के बाद से एम्स में भर्ती है।
करनाल के नरेंद्र सलूजा (58) को मोतियाबिंद था। सलूजा परिवार ऑपरेशन के लिए उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर आया था। निजी अस्पताल में 11 जुलाई को ऑपरेशन के दौरान नरेंद्र को हार्ट अटैक हो गया।