सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक दुकान संचालक फरार हो गए थे। एसडीएम संजीव सिंगला भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने दुकान पर लगे बैनर को कब्जे में ले लिया है।
मीट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले हैं। दुकानदार कौन है और किस समुदाय से संबंध रखता है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि बोर्ड पर बाबूलाल नाम लिखा है। पार्षद ब्रह्म प्रकाश यादव की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।