फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों ने की महिला के अपहरण की कोशिश

Mon, 24 Feb 2014 08:18 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद पति से मिलने पहुंची विवाहिता को मायके वालों ने जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां तैनात पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और विवाहिता को उनके चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


महिला ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए मायके वालों के साथ जाने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर कोतवाली आई।

बाद में महिला के कहने पर पुलिस ने उसे किसी परिचित के घर छोड़ दिया। औरंगाबाद निवासी युवती का उसके घर किराए पर रह रहे गैर समुदाय के युवक से प्रेम संबंध हो गया था।
विज्ञापन


युवक बाइक मैकेनिक का काम करता है। कुछ दिन पहले युवती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ युवक से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों शेरपुर में रहने लगे।

आरोप है कि नाराज परिवार वालों ने युवक को किसी केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया। अब युवती के घर वाले उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

रविवार को महिला जेल में अपने पति से मिलने पहुंची। तभी मायके वाले भी पहुंच गए और उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे।

कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए अपने मायके वालों के साथ जाने से इंकार कर दिया।

उसे कोतवाली लाया गया था। उसके कहने पर उसे सुरक्षा के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी परिचित के घर पहुंचा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें