फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर से दो साल पहले फाड़े थे मीनाक्षी के कपड़े और...

Sat, 18 Jul 2015 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गुरूवार को 19 वर्षीय मीनाक्षी की सनसनीखेज हत्याकांड में मीनाक्षी के परिवार का पुलिस को लिखा एक पत्र सामने आया है।
विज्ञापन


अक्टूबर 2013 को लिखे गए इस पत्र में मीनाक्षी की मां ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों और उनकी मां पर शारीरिक और यौन हमले का आरोप लगाया है।

इस पत्र में उन्हीं लोगों का नाम है जिन्होंने गुरुवार को मीनाक्षी पर जानलेवा हमला किया। मीनाक्षी की मां ने अक्टूबर 2013 में पुलिस को लिखे पत्र में बताया था कि उसकी इन दोनों लड़कों उनकी बेटी पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी थी।

मीनाक्षी पर फेंका गया था चाकू

पुलिस को दिए गए इस शिकायत पत्र में मीनाक्षी की मां ने साफ लिखा था कि गुरुवार को हुए हमले में गिरफ्तार इलू,सन्नी और इनकी मां शशि ने मीनाक्षी के साथ गाली गलौच की थी।

इसके बाद तीनों के खिलाफ 15 अक्टूबर 2013 को आनंद पर्बत थाने में इन तीनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस पत्र में बताया गया कि 09 अक्टूबर 2013 को इन तीनों ने मीनाक्षी को पीटा था।

इस दौरान उन्होंने मीनाक्षी पर चाकू भी फेंका जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद इनमें से एक ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए और उसे बेईज्जत  भी किया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं उठाया कदम

इसके साथ ही तीनों ने मीनाक्षी पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी थी। इस घटना के बाद 15 अक्टूबर को आनंद पर्बत पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ लि‌खित शिकायत की गई।

लेकिन इस शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया जिसके बाद मीनाक्षी की मां ने दरियागंज स्थित डीसीपी कार्यालय में इसकी शिकायत की।

हालांकि इस शिकायत से गुस्साए आरोपियों ने इसके बाद भी मीनाक्षी को परेशान करना बंद नहीं किया और गत रविवार के पहले तक उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

खुद डीसीपी परामादित्य ने भी ‌स्वीकार किया है कि दो साल पहले मीनाक्षी की मां ने इस मामले की शिकयात दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें