फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 और 25 फरवरी को जीडीए में जुटेंगे माननीय

Tue, 02 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 24 और 25 फरवरी को जीडीए प्रदेश के विधायकों और मंत्रियों के लिए विशेष रूप से रजिस्ट्री कैंप आयोजित करेगा। कैंप में जीडीए की मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में विधायकों को आवंटित प्लाटों की रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन


जिन विधायकों और मंत्रियों की रजिस्ट्री बाकी हैं, उन्हें कैंप की जानकारी भेजी जा रही। पिछली विधानसभा में चुने गए 279 विधायकों को जीडीए ने मधुबन-बापूधाम योजना में 300 वर्गमीटर के प्लाटों का आरक्षण किया था।

इनमें से पांच विधायकों ने प्लाट लेने से इंकार कर दिया था। 25 विधायकों ने 7,78,800 रुपये की पहली किस्त नहीं जमा की थी। अब तक करीब 30 विधायक-मंत्री प्लाटों की रजिस्ट्री करा चुके हैं।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 24 और 25 फरवरी को विशेष कैंप लगाया जाएगा। वहीं, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्लाट आरक्षण के बाद 25 विधायकों ने पैसा नहीं जमा कराया था।

इन विधायकों को पैसा जमा कराने का नोटिस भेजा था। इनमें से 6 विधायकों ने किश्त जमा करा दी है। इनको प्लाट का नंबर भी आवंटित कर दिया गया है।

मामले की जांच करवाई जा रही है। बिना जांच के किसी भी बिल्डर प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं देंगे।- मोहम्मद शाहबुद्दीन, आवास आयुक्त 

एजुकेशनल लैंड यूज की जमीन पर बिल्डर प्रोजेक्ट की तैयारी
परिषद अधिकारियों के साथ साठगांठ कर अवैध रूप से बेची गई 21 एकड़ जमीन पर निजी बिल्डर बहुमंजिला इमारतें बनाने की तैयारी कर रहा है।

एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के लिए छोड़ी गई जमीन का लैंडयूज बदले बिना ही जमीन पर इमारतों का नक्शा पास करने की तैयारी है। संतोष ग्रुप के संचालक महाराजी एजुकेशनल ट्रस्ट ने 21 एकड़ जमीन एक निजी बिल्डर को बेच दी है।

सूत्रों की मानें तो इस जमीन पर एक बिल्डर प्रोजेक्ट लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक जमीन का लैंडयूज एजुकेशनल से बदलकर रेजिडेंशियल नहीं किया गया है।

बिल्डर का कहना है कि जो 63 एकड़ जमीन महाराजी ट्रस्ट को दी गई थी, उस जमीन का एक हिस्सा एक्सचेंज करने के बाद जमीन उसे बेची गई है। जो जमीन उसे मिली है उसका लैंडयूज रेजिडेंशियल है।

जिस पर नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया जारी है। महाराजी ट्रस्ट के परमशिवम महालिंगम से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

एक मैसेज पर मिलेगा वाहनों का डाटा
रोड एक्सीडेंट करने और सड़क नियमों को तोड़ने वाले अब बच नहीं पाएंगे। परिवहन विभाग की नेशनल पोर्टल अथॉरिटी ने 07738299899 नंबर जारी कर दिया है।

कोई भी इस नंबर पर मैसेज कर वाहन मालिक व वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा। वाहन का मॉडल, बीमा, रजिस्ट्रेशन और फिटनेस आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मैसेज करने के मात्र दो मिनट में लोगों को रिप्लाई मैसेज मिल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें